फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर समेत चार की मौत, 58 संक्रमित मिले

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड संक्रमित डॉक्टर समेत चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में रविवार को कोरोना के 58 केस सामने आए हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि 46 पॉजिटिव केस सरकारी लैब से और 12 पॉजिटिव केस निजी लैब से आए हैं। 450 की रिपोर्ट का इंतजार है। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव सौ मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 53 वर्षीय दमुवाढूंगा निवासी डॉक्टर, बागेश्वर निवासी 35 वर्षीय महिला, रुद्रपुर निवासी 57 वर्षीय महिला और नैनीताल निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. जोशी ने बताया कि 50 मरीजों की हालत गंभीर है और सात को आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें