फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Tendulkar: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को हुए बाघ के दीदार, पत्नी व दोस्तों के साथ की जंगल सफारी

Sat, 30 Mar 2024 10:52 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को जंगल सफारी के दौरान ढिकाला में बाघ के दीदार हुए। पत्नी और पांच दोस्तों के साथ उन्होंने खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया।
विज्ञापन
Sachin Tendulkar - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पहुंचे भारत रत्न व पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को जंगल सफारी के दौरान ढिकाला में बाघ के दीदार हुए। पत्नी और पांच दोस्तों के साथ उन्होंने खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को वह कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जंगल सफारी कर लौट सकते हैं।

विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली और दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को रामनगर आए थे। रामनगर के एक रिजॉर्ट में रात्रि विश्राम के बाद वे शुक्रवार सुबह छह बजे धनगढ़ी गेट पहुंचे। यहां से सीटीआर निदेशक डा. धीरज पाण्डेय के साथ जिप्सियों में सवार होकर ढिकाला के रवाना हुए। वनकर्मियों के अनुसार, ढिकाला जोन के सांभर रोड पर सचिन तेंदुलकर को पहले बाघ दिखाई दिया, उसके कुछ ही आगे हाथी के भी दर्शन हुए। बाघ व हाथी को देख वह काफी रोमांचित हुए। दोपहर तक जंगल सफारी करने के बाद उन्होंने खिनानौली रेस्ट हाउस में भोजन किया और शाम के समय भी जंगल सफारी का लुत्फ उठाया। खिनानौली रेस्ट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया। शनिवार सुबह उनके पार्क से बाहर आने की उम्मीद है, लेकिन अभी कोई पुष्टि नहीं है।

ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़; देखें तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी और पांच दोस्त कॉर्बेट पार्क के ढिकाला जोन में जंगल सफारी कर रहे है। उन्हें बाघ और हाथी दिखाई दिए हैं। उन्होंने खिनानौली रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया। शनिवार को उनके लौटने की संभावना है। 
-दिगांथ नायक, उपनिदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें