फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड: खुलासे में जुटीं 11 टीमें, हमलावरों की तलाश में यूपी-पंजाब में पुलिस ने दी दबिश

Sat, 30 Mar 2024 08:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की 11 टीमें जुटी हुई हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दो टीमों ने पंजाब और दो टीमें यूपी में डेरा डाला हुआ है। 
विज्ञापन
बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या में शामिल दो हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की 11 टीमें जुटी हुई हैं। हत्यारोपियों की तलाश में दो टीमों ने पंजाब और दो टीमें यूपी में डेरा डाला हुआ है। हत्यारोपियों को दबोचने के लिए दोनाें राज्यों की पुलिस से सहयोग मांगा गया है। साथ ही घटना से संबंधित जानकारियां साझा की जा रही हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने राइफल से दो गोलियां मारकर बाबा तरसेम सिंह की हत्या कर दी थी। हत्याकांड को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। बिना पहचान छिपाए हत्या को अंजाम देने से साफ हो गया कि वह पहचान छिपाना नहीं चाहते थे। मामले में डीजीपी ने तत्काल एसआईटी का गठन किया। मामले के खुलासे को लेकर पुलिस की 11 टीमें जुटी हैं। एसटीएफ की जांच कर रही है। सूत्रों के हत्या करने के बाद दोनों बदमाश चोर रास्तों से पीलीभीत होते हुए फरार हुए थे। पुलिस की टीम स्थानीय लिंक पर भी काम कर रही है। बदमाशों को बाइक और असलहा स्थानीय स्तर से उपलब्ध कराया गया या फिर किसी दूसरी जगह से, इस पर भी गहराई से जांच की जा रही है। इसके साथ ही सराय में तीन दिन तक रुकने की अनुमति के बावजूद नौ दिन तक रहना सवाल खड़े कर रहा है।

ये पढ़ें- Baba Tarsem Singh: मैंने मारा बाबा तरसेम सिंह को...सोशल मीडिया में हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईप्रोफाइल मामले के लिए उत्तराखंड पुलिस ने यूपी और पंजाब पुलिस से मदद ली है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि यूपी और पंजाब पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है। तीनों राज्यों की पुलिस इस मामले में एक दूसरे को जानकारियां साझा कर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें