फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलों से बाहर नहीं निकल पाई फ्लाईओवर की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी चौराहे का फ्लाईओवर का मामला फाइलों से बाहर नहीं निकल पाया है। हाईकोर्ट के आदेश पर 2019 में लोनिवि ने मुखानी में अतिक्रमण हटाते हुए फ्लाईओवर के लिए शासन से 18 लाख रुपये की मांग की थी लेकिन शासन से बजट नहीं मिलने के कारण फ्लाईओवर का सर्वे का काम नहीं हो सका।
विज्ञापन

2019 में मुखानी चौराहे का अतिक्रमण और फ्लाईओवर का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। उस समय प्रशासन ने भी एक्शन लिया। जाम की मुख्य वजह अतिक्रमण को चिह्नित कर 71 कब्जे हटाए गए। वहीं, फ्लाईओवर निर्माण को लेकर लोनिवि ने देश भर की कंपनियों से प्रस्ताव मांगा था। इस लिस्ट में फरीदाबाद की क्राफ्ट इंडिया व गुजरात की ट्रांस लिंक को अंतिम दो नामों में शामिल गया था। फरीदाबाद वाली कंपनी को इसका काम सौंप दिया गया था। कंपनी ने साढ़े तीन लाख रुपये का बजट का कम भी किया। इसके बाद लोनिवि ने डिजाइन तैयार करने के लिए शासन से 18 लाख रुपये की मांग की। लेकिन शासन ने इसका बजट जारी नहीं किया। और यह मामला फाइलों में ही कैद होकर रह गया।
लोनिवि को बजट ही नहीं मिला
डीएम नैनीताल धीराज गर्ब्याल ने भी जिलाधिकारी का चार्ज संभालते हुए प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि नैनीताल रोड, कालाढूंगी रोड और मुखानी रोड पर फ्लाईओवर बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को सर्वे कराकर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा था। लोनिवि ने सर्वें कंपनी को आमंत्रित करने के लिए टेंडर भी आमंत्रित किए। टेंडर में करीब सात कंपनियों ने सर्वें करने पर सहमति जताई। लोनिवि ने सर्वे के लिए डीएम से बजट भी मांगा लेकिन बजट नहीं मिलने के कारण यह सर्वे आज तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें