फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड संक्रमित महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड संक्रमित महिला की मौत
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे बाद तोड़ा दम, जिले में 424 नए केस मिले
इंफो
1008 मौतें हो चुकी हैं कोरोना से मार्च 2020 से अब तक
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड संक्रमित महिला की मौत हो गई। रानीखेत निवासी 45 वर्षीय महिला को मंगलवार शाम अस्पताल लाया गया था। मार्च 2020 से अब तक जिले में कोरोना से 1008 मौतें हो चुकी हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि महिला को एक महीने से बुखार और सांस की दिक्कत थी। उसे मंगलवार शाम छह बजे लाया गया था। आधे घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। डॉ. जोशी ने बताया कि महिला को निमोनिया था, गुर्दे भी खराब हो गए थे। ओमिक्रान की जांच के लिए सैंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को नैनीताल में 424 नए संक्रमित मिले हैं। पिथौरागढ़ में 70, ऊधमसिंह नगर में 217, चंपावत में 119, बागेश्वर में 34, अल्मोड़ा में 85 नए मामले सामने आए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीके सत्यवली ने बताया कि एसटीएच में पांच और जनरल बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं।
बढ़ते केसों ने बढ़ा दी एसटीएच प्रबंधन की चिंता
ओपीडी के घंटे घटाने और भर्ती मरीजों की संख्या कम करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। कोविड केस बढ़ने से सुशीला तिवारी अस्पताल प्रबंधन की चिंता बढ़ गई है। अब ओपीडी के घंटे घटाने और भर्ती मरीजों की संख्या कम करने की तैयारी की जा रही है।
सुशीला तिवारी अस्पताल में प्रतिदिन 1100 से 1500 तक ओपीडी होती है। इस समय अस्पताल में करीब 400 मरीज भर्ती हैं। अभी सुबह आठ बजे से ओपीडी शुरू होती है और दोपहर तीन बजे तक चलती है। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती होने वाले कोविड मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ रही है। कुछ डॉक्टरों की जनरल बीसी जोशी कोविड केयर अस्पताल में भी ड्यूटी देने की तैयारी चल रही है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि संक्रमण बढ़ने से अस्पताल पर दबाव भी बढ़ रहा है। ओपीडी के घंटे घटाने समेत कुछ निर्णय लिए जाने हैं इसको लेकर जल्द मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन

12 डॉक्टर और 15 नर्स संक्रमित
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में 12 डॉक्टर और 15 नर्स के संक्रमित होने से अस्पताल प्रबंधन के सामने भी दिक्कत खड़ी हो गई है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि सभी आइसोलेट हैं। प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा और ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस बिष्ट भी पॉजिटिव आने के बाद आइसोलेट हो गए हैं।
6456 को लगा टीका, 1631 किशोर शामिल
हल्द्वानी। बुधवार को 6456 लोगों को टीकाकरण किया गया। जिसमें 15 से 18 वर्ष के 1631 किशोर शामिल हैं। 1585 लोगों को प्रिकॉशनरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें