फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीसैनी हवाई पट्टी पर विमान उड़ने उम्मीद जगी

विज्ञापन
Flight Frome Nainisaini
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से विमान सेवा के संचालन के लिए कोशिशें जारी हैं। लगभग एक साल से बंद हवाई पट्टी से शीघ्र 18 सीटर विमान के उड़ान भरने की उम्मीद है। विमान कंपनी चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ की नैनी सैनी हवाई पट्टी से संचालित नौ सीटर विमान मार्च 2020 में रनवे से फिसल गया था। इसके बाद कोरोना शुरू होने से विमान सेवा ठप पड़ी है। सीमांत के लोगों की मांग पर अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नैनीसैनी से 18 सीटर विमान के संचालन की कवायद शुरू की है।
हवाई सेवा शुरू करने की मांग को लेकर कुछ दिन पूर्व नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के बाद सांसद अजय टम्टा ने बताया कि उड्डयन मंत्री ने शीघ्र विमान सेवा संचालित करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि विमान कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया से किया जा रहा है।
विज्ञापन

चयनित कंपनी 18 सीटर टाइप विमान फिक्सड विंग उड़ाएगी। 18 सीटर विमान से देहरादून-पिथौरागढ़, पिथौरागढ़-देहरादून, पिथौरागढ़-हिंडन, हिंडन-पिथौरागढ़ के बीच सीधी हवाई सेवाओं का संचालन होगा।
सांसद अजय टम्टा ने बताया कि 18 सीटर टाइप के विमान फिक्सड विंग के संचालन से सीमांत की जनता को शहरी क्षेत्रों के लिए आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। इस कवायद से सीमांत के लोगों में भी एक बार फिर से हवाई सेवा का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है।
अगर विमान सेवा शुरू होती है तो निश्चित तौर पर इसका लाभ व्यापार में भी होगा। अधिकतर व्यापारी दिल्ली समेत अन्य राज्यों से सामान लाते हैं। विमान सेवा शुरू होने से उन्हें लाभ मिलेगा लेकिन ये सेवा नियमित होनी चाहिए।
- विकास, व्यापारी
अधिक लोगों को हेली सेवा का लाभ मिलना मुश्किल है। देखना होगा कि चयनित एयरलाइंस कितने हेलीकॉप्टर उड़ाती है। अगर हफ्ते में हेली सेवा बंद रहती है तो इससे बेहतर रहेगा कि सरकार को विमान सेवा शुरू करवानी चाहिए।
विज्ञापन

- नारायण खंपा, स्थानीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें