फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर सीजन पर वन कर्मियों की हुई कार्यशाला

विज्ञापन
रामनगर वन प्रभाग में फायर सीजन पर आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण देते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर। फरवरी से फायर सीजन शुरू होने वाला है। वनाग्नि आपदा प्रबंधक को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें कार्यालय के तकनीकी कार्मिकों एवं उत्तरांचल कम्यूनिकेशन सर्विस, देहरादून द्वारा समस्त वन प्रभागों के वायरलेस ऑपरेटर, मास्टर कंट्रोल रूम प्रभारी और वनाग्नि रिपोर्टिंग से जुड़े कार्मिकों का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग, तराई पश्चिमी वन प्रभाग, भूमि संरक्षण और कार्बेट टाइगर रिजर्व के कार्मिक प्रशिक्षण में शामिल हुए। प्रशिक्षण में उत्तरांचल कम्यूनिकेशन सर्विस देहरादून के संजय चौहान ने वायरलेस से संबंधित बेस स्टेशन, मोबाइल स्टेशन, हैंड सेट एवं रिपीटर द्वारा सूचनाओं के आदान-प्रदान, उपकरणों के रख-रखाव आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने प्रभागीय वनाधिकारियों को वनाग्निकाल में वनाग्नि के प्रभावी नियंत्रण/प्रबंधन आदि के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।
वायरलेस स्टेशनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्बेट टाइगर रिजर्व के वन दरोगा खुशाल सिंह बिष्ट, वायरलेस ऑपरेटर शिवनाथ सिंह, पूर्व वायरलेस ऑपरेट को पुरस्कार किया गया। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त वायरलेस ऑपरेटर दिनेश चंद्र पाठक को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएफओ रामनगर वन प्रभाग चंद्रशेखर जोशी, डीएफओ तराई बलवंत सिंह शाही, वन क्षेत्राधिकारी कोसी शेखर तिवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें