फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली जाने के लिए बसों में मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दीपावली के लिए घर जाने वाले यात्रियों की बस अड्डे पर भीड़ उमड़ने पर बुधवार को रोडवेज को बरेली, दिल्ली समेत कई रूटों पर अतिरिक्त बसें चलानी पड़ीं। सबसे अधिक दबाव बरेली और दिल्ली रूट के लिए रहा। बसों में चढ़ने को लेकर यात्रियों में मारामारी की स्थिति देखने को मिली। भीड़ को देखते हुए बरेली 18 जबकि दिल्ली समेत अन्य रूटों पर 23 बसें भेजी गईं।
विज्ञापन

बस अड्डे पर सुबह से ही बरेली जाने के लिए यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई थी। बरेली, देहरादून, दिल्ली, हरिद्वार, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा आदि स्थानों के लिए बसें कम पड़ रही हैं। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बरेली के लिए दस बसों का संचालन किया जाता है, बुधवार को यात्रियों को बरेली भेजने के लिए बसों ने देरशाम तक 18 फेरे लगाए। देरशाम तक दिल्ली 21, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए एक-एक अतिरिक्त बस भेजी। दिल्ली से हल्द्वानी आने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने के चलते अतिरिक्त बसें भेजी गईं हैं। बस अड्डे पर वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी रवि कापड़ी भी व्यवस्था में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें