फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: अशोक लेलैंड के नाम से बिक रहे थे नकली स्पेयर पार्ट्स, कंपनी की जांच में हुआ खुलासा, केस दर्ज

Sun, 14 Jan 2024 04:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

दिलीप कुमार की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट के तहत पुलिस ने चड्ढा ऑटो मोबाइल्स के मालिक गुरविंदर सिंह चड्ढा और दलप्रीत मोटर्स के मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में यातायात नगर में दो दुकानदार अशोक लेलैंड (लेपार्ट) कंपनी के नकली स्पेयर पार्ट्स बेच रहे थे। कंपनी की जांच में यह मामला पकड़ में आया है। कंपनी के अधिकारियों ने दो दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित ब्रांड एंड रिस्क मैनेजमेंट में वरिष्ठ जांच अधिकारी दिलीप कुमार शनिवार पुलिस लेकर टीपी नगर स्थित चड्ढा ऑटो मोबाइल्स पर पहुंचे जहां फ्यूल फिल्टर, वाट, स्पीन ऑन ऑयल फिल्टर, फ्यूल ताटर स्परेटर, मेन फ्यूल फिल्टर, प्री फ्यूल फिल्टर एलीमैंट, ऑयल फिल्टर व अन्य पार्ट्स नकली मिले।

Nainital: कैंची धाम में सीएम ने लगाया ध्यान, बाबा नीब करौरी का आशीर्वाद ले स्वच्छता कार्यक्रम का किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दलप्रीत मोटर्स पर पहुंचे जहां नकली क्लच प्लेट बरामद हुईं। मौके पर मिले नकली पार्ट्स को टीम ने सील कर कोतवाली थाने में जमा करा दिया। दिलीप कुमार की तहरीर पर कॉपीराइट एक्ट के तहत पुलिस ने चड्ढा ऑटो मोबाइल्स के मालिक गुरविंदर सिंह चड्ढा और दलप्रीत मोटर्स के मालिक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें