नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय डीएसबी परिसर के तीन नेवल एनसीसी कैडेट आगामी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। यह दल भव्य राष्ट्रीय मंच पर अपने कौशल का प्रदर्शन करेगा। कुमाऊं विश्वविद्यालय के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि कैडेट कैप्टन तनुजा जलाल का चयन कर्तव्यपथ एनसीसी मार्चिंग दल और पीओ कैडेट आयुष डोगरा, कैडेट लैवेंडर कुमार का चयन प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देने वाले दल के सदस्य के रूप में हुआ है। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान एस रावत, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन कमांडर चंदर विजय नेगी, कुलसचिव दिनेश चंद्रा, प्रो. नीता बोरा शर्मा, प्रो. संजय पंत, मेजर प्रो. एचसीएस बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी आदि ने खुशी जताई है।
इनका भी हुआ चयन
नैनीताल। सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता और युवा विनिमय कार्यक्रम में लीडिंग कैडेट रोहित चंद, प्रधानमंत्री रैली में पेटी ऑफिसर कैडेट पूजा मेहता, लीडिंग कैडेट शीतल रानी, कैडेट तनुजा रावत, पेटी ऑफिसर कैडेट श्रेया बिनवाल, शिप मॉडलर कैडेट नवनीत सिंह, शिप मॉडलर कैडेट निखिल रावल, शिप मॉडलर कैडेट चेतन रावत और कैडेट सौरभ बिष्ट का चयन हुआ है। इसके साथ ही कैडेट सुशील कुमार पाठक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।