फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला जुलूस और स्वांग के साथ नैनीताल में फागोत्सव का भव्य आगाज

विज्ञापन
नैनीताल में श्रीराम सेवक सभा के फागोत्सव में महिला जुलूस में कुछ इस तरह तल्लीताल व्यापार मंडल की - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। राम सेवक सभा की ओर से मंगलवार से 26वां होली महोत्सव (फागोत्सव) शुरू हो गया है। फागोत्सव की शुरुआत नगर में महिला होली जुलूस और स्वांग से हुई। इसमें नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों की महिला होत्यारों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे महिला होली टीमें तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर से रंग बिरेंगे परिधानों, कलश यात्रा और कई तरह के स्वांग करते हुए धर्मशाला, तल्लीताल बाजार, डांठ, माल रोड होते हुए मल्लीताल बाजार रामसेवक सभा परिसर पहुंचीं। जुलूस में बीस से अधिक महिला होल्यारों की टीमों ने भाग लिया। इसमें नैनीताल, हल्द्वानी, ज्योलीकोट, भवाली की महिला टीमें शामिल थीं। राम सेवक सभा परिसर में डीआईजी नीलेश आनंद भरणे और सभा पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर फागोत्सव का शुभारंभ किया। फागोत्सव के पहले दिन बाहर से आई महिला होल्यारों ने कुमाऊंनी होली पेश की। महिलाओं ने होली खेल रहे नंदलाल मथुरा की कुंज गलिन में... आज बिरज में होली रे रसिया...अबीरा उड़े गुलाल चारों दिशन में...चैत महीना होली आई, मिल रैयी फाग बिहाग.. समेत कई होली गीत गाए। नैनीताल की टीमें बुधवार को अपनी प्रस्तुति देंगी। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, प्रो. ललित तिवारी, नवीन पांडे और मीनाक्षी कीर्ति ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सरिता आर्य, शांति मेहरा, दिनेश आर्य, पूरन मेहरा, डॉ. सरस्वती खेतवाल, मिथिलेश पांडे, हरीश राणा, मोहित साह आदि मौजूद रहे।
कुमाऊंनी लोक संस्कृति की झलक दिखी
नैनीताल। राम सेवक सभा की ओर से आयोजित फागोत्सव जुलूस में महिला होली टीमें कुमाऊंनी होली, झोड़ा, चांचरी, लोक गीत, लोकनृत्य के साथ चल रहीं थीं। जिन मार्गों से जुलूस गुजरा वहां कुमाऊंनी लोक संस्कृति की झलक दिखाई दी। जो पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में यह है मौजूद
- रामसेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, विमल साह, विमल चौधरी, राजेंद्र बजेठा, गिरीश जोशी मक्खन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी मंटू, घनश्याम लाल साह, किशन नेगी, गोधन सिंह, राजेंद्र लाल साह, हिमांशु जोशी, कुंदन नेगी, किशन गुरुरानी, देवेंद्र लाल साह, व्यापार मंडल तल्लीताल के अध्यक्ष मारुति साह आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें