नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर में बीते 10 वर्ष से निरंतर सेवा देने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने दैनिक वेतन, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ रूप में नियुक्त कार्मिकों से विनियमितीकरण के लिए आवेदन मांगे हैं।
बता दें कि दैनिक वेतन, कार्यप्रभारित, संविदा, नियत वेतन, अंशकालिक और तदर्थ रूप में नियुक्त कर्मचारियों की मुराद पूरी हो गई है। कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड शासन, कार्मिक अनुभाग 2 की अधिसूचना के क्रम में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक सारी शर्तें पूर्ण करते हों, वे आवेदन को एक सप्ताह के भीतर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, सामान्य प्रशासन अनुभाग को जमा कर सकता है।