फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: दो हजार हेक्टेयर खेती को सींचेंगे ट्यूबवेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। नलकूप विभाग को चार स्थानों पर ट्यूबवेल लगाने की स्वीकृति शासन से मिल गई है। नलकूप विभाग की अधिशासी अभियंता प्रिया सैनी ने बताया कि विगत वर्ष रामनगर के बैलपोखरा, सरदारधड़ा-रतनपुर, महेशपुर व जलवाझाला में ट्यूबवेल निर्माण के लिए डीपीआर भेजी गई थी। शासन ने बैलपोखरा में एक करोड़ 16 लाख, सरदारधड़ा-रतनपुर में दो करोड़ 34 लाख, महेशपुर में एक करोड़ 19 लाख व जलवाझाला में एक करोड़ 17 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि चारों स्थानों पर टेंडर प्रक्रिया के बाद ट्यूबवेल निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। गर्मियों के सीजन से पूर्व चार ट्यूबवेल बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें