फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युतीकरण का कार्य कर रही एजेंसी इरकॉन ने 6 माह के भीतर लालकुआं- काठगोदाम- काशीपुर और मुरादाबाद- रामनगर रेल खंडों में विद्युती

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। रामपुर-लालकुआं और बरेली लालकुआं खंड के इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड और मैसर्स केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड परियोजना की ओर से क्रियान्वित किया गया है। जिसमें ओवरहेड विद्युतीकरण, सिग्नलिंग और दूरसंचार, ट्रैक्शन सब-स्टेशन और संबंधित सिविल कार्य शामिल हैं। इस महीने शुरुआत में सीआरएस ने भोजीपुरा-लालकुआं खंड का निरीक्षण कर विद्युत कर्षण शुरू करने को अधिकृत किया था।
विज्ञापन

इरकान के अधिकारियों ने बताया कि नए विद्युतीकृत खंड ऊर्जा से संचालित होने की वजह से पर्यावरण के अनुकूल हैं। रेलवे इरकॉन और केईसी इंटरनेशनल की कार्यकारी एजेंसियों के माध्यम से काठगोदाम-लालकुआं-काशीपुर और मुरादाबाद-रामनगर के शेष खंडों के रेलवे विद्युतीकरण कार्य को अगले छह महीनों में निष्पादित करने की योजना बना रहा है। मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने परियोजना के तेजी से निष्पादन होने पर भरोसा जताया। उन्होंने बताया कि इरकॉन परियोजना टीम का नेतृत्व डॉ. सुभाष चंद कार्यकारी निदेशक कर रहे हैं। उनके साथ संजीव कुमार महाप्रबंधक (इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड) और केईसी वरुण पंड्या मुख्य परियोजना प्रबंधक इस कड़े लक्षय को समय पर हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें