फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए ईई को कमरे में किया बंद

विज्ञापन
हल्द्वानी के जल संस्थान में अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव का घेराव करते इंदिरा नगर क्षेत्र के
विज्ञापन
हल्द्वानी। इंदिरानगर के लोगों ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को नि:शुल्क पेयजल कनेक्शन देने की मांग को लेकर शनिवार को जलसंस्थान कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद प्रशासन की मीटिंग से वापस दफ्तर पहुंचे अधिशासी अभियंता को गुस्साए लोगों ने कमरे में बंद कर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कर अधिशासी अभियंता से वार्ता कराई। इसके बाद साढ़े पांच घंटे से चल रहा धरना प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन

शनिवार सुबह साढ़े दस बजे पूर्व पार्षद शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने जलसंस्थान कार्यालय में प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व पार्षद सलमानी ने कहा कि प्रदेश सरकार का स्पष्ट आदेश है कि जो गरीब परिवार है और 100 वर्ग मीटर से कम जमीन में मकान है उन्हें नि:शुल्क पानी के कनेक्शन दिए जाए। इंदिरानगर में कई लोग दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें नि:शुल्क कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।
इधर, दोपहर तीन बजे तक जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने अधिशासी अभियंता के कक्ष का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया तथा नारेबाजी की। जलसंस्थान कार्यालय में हंगामा होने की सूचना पर शाम चार बजे पुलिस पहुंची और उनकी अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव से वार्ता कराई। पूर्व पार्षद सलमानी ने ईई को ज्ञापन भी दिया, जिसमें इंदिरानगर में पेयजल लाइनें टूटने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

ईई ने पात्र परिवारों की जांच कराकर नि:शुल्क कनेक्शन देने का आश्वासन दिया मगर वह माने नहीं और वार्ता विफल हो गई। सलमानी ने चेतावनी दी कि अगर समस्या दूर नहीं हुई तो 25 अक्तूबर से आंदोलन करेंगे। इस दौरान वकील अहमद, वसीम खान, मो. यूसुफ, अली अहमद, फईम अहमद, असलम, मेहराज, मो. हनीफ, मसरूर, अतीक अहमद, शाकिर, राखी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें