फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला नदी में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में भारी मात्रा में सिल्ट (गाद) आने से बुधवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक गौला बैराज से शीशमहल फिल्टर प्लांट के लिए पानी नहीं छोड़ा गया। पांच घंटे तक फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिलने से शहर के अधिकांश इलाकों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

शीशमहल फिल्टर प्लांट से हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में ढाई लाख से अधिक आबादी को पेयजल आपूर्ति होती है। बुधवार को पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के कारण नैनीताल रोड, रामपुर रोड, कालाढूंगी रोड, बरेली रोड आदि इलाकों में लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे से शीशमहल फिल्टर प्लांट से पेयजल आपूर्ति बहाल हो पाई। मगर शहर के कुछ इलाकों में ही पानी मिल पाया। पेयजल संकट से जूझ रहे कुछ इलाकों में जलसंस्थान ने टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाया। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि बुधवार को पांच घंटे तक शीशमहल फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल पाया। जिस कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही।
कोट...
आजाद नगर में नलकूप खराब होने से इंदिरानगर, बड़ी मस्जिद, दुर्गा मंदिर आदि इलाकों में पानी नहीं आया। जलसंस्थान ने टैंकर भी नहीं भेजे। इलाके की दस हजार से अधिक आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। जल्द नलकूप ठीक नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शकील अहमद सलमानी, पूर्व सभासद
कोट...
पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में जलसंस्थान के सात टैंकरों से नियमित पानी बांटा जा रहा है। साथ ही अनुबंधित टैंकर भी लगाए गए हैं। आजाद नगर में नलकूप ठीक करने के लिए टीम भेजी गई है। जल्द ही पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें