नैनीताल। नैनीताल के समीपवर्ती क्षेत्र देवीधूरा कूण पेयजल पंपिंग योजना में आई खराबी को विभाग ने ठीक कर लिया है। बीते दो दिनों से ठप पड़ी योजना के चलते 100 से अधिक परिवारों को पानी नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
बता दें कि गर्मी के बीच पेयजल संकट गहराने पर ग्रामीणों ने विभागीय व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए थे। लोगों का कहना था कि कभी बिजली लाइन, कभी कम वोल्टेज और कभी पंप खराब होने के कारण हर सप्ताह पानी की समस्या पैदा हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि गर्मी शुरू होने से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया जाता। पानी नहीं मिलने से लोगों को घरेलू कार्यों के लिए दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा था। वहीं, जल निगम मैकेनिकल खंड के अधिशासी अभियंता चमन लाल यादव ने बताया कि खराब पंपों को ठीक कर लिया गया है। बृहस्पतिवार को पेयजल आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। संवाद