हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पूर्व छात्र-छात्रा (एलुमनाई) एसोसिएशन का गठन कर दीपक सनवाल को अध्यक्ष और डॉ. तनुजा मेलकानी को सचिव बनाया गया। भुवन जोशी को उपाध्यक्ष, गणेश जोशी को कोषाध्यक्ष, जगमोहन को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। नारायण पाल, प्रदीप बिष्ट, केदार पलड़िया संरक्षक, डॉ. अजय पांडे, हितेंद्र उप्रेती, चंद्रप्रकाश तिवारी, राकेश जैन को सलाहकार बनाया गया।
कार्यक्रम में पहुंचे मेयर डॉ.जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने पूर्व छात्र एसोसिएशन को सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के लिए 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि पूर्व छात्र एसोसिएशन को जल्द ही रजिस्टर्ड कराया जाएगा। कॉलेज से शिक्षा लेकर अच्छे पदों पर आसीन लोगों को इससे जोड़ा जाएगा। प्रोफेसर सीएस नेगी ने बताया कि यह कवायद इंटरनल क्वालिटी अससमेंट सेल (आईक्यूएसी) के तहत की गई है। प्राचार्य प्रोफेसर बीआर पंत ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में पुरातन छात्र गजराज बिष्ट, प्रोफेसर सीएस जोशी, चंद्रशेखर जोशी, विनोद जोशी, संजय अग्रवाल, महाविद्यालय से डॉ. उषा जोशी, डॉ. अमित सचदेवा आदि थे।
कॉलेज में पार्किंग की समस्या दूर होगी: मेयर
हल्द्वानी। मेयर ने उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास सामाजिक उत्तरदायित्वों के लिए अलग से फंड की व्यवस्था होती है। इसी निधि से एसोसिएशन के लिए धनराशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में पार्किंग की समस्या है। पार्किंग की समस्या का भी समाधान कराया जाएगा। कॉलेज के सामने से नहर कवरिंग होनी है। नहर कवरिंग के तत्काल बाद कालेज परिसर के सामने पार्किंग बनाई जाएगी।