फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हुई है। यह बीते महीनों में एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। जिले में रविवार को 95 नए मरीज भी मिले हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि हल्द्वानी निवासी 31 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है उन्हें 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था। उन्हें किडनी समेत अन्य समस्या भी थी। ऊधमसिंह नगर की 70 वर्षीय महिला को 28 जनवरी को भर्ती कराया गया था। अल्मोड़ा की 65 वर्षीय और बागेश्वर की 43 वर्षीय महिला की भी मौत हुई है। दोनों को 27 जनवरी को भर्ती कराया गया था। दोनों को किडनी और लीवर समेत अन्य परेशानी थी। मरीजों का इलाज जनरल बीसी जोशी कोविड अस्पताल और सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था। दोनों अस्पताल में इस समय 29 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें