हल्द्वानी। ठंड ने 30 जनवरी को पिछले 12 वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया। कोहरा छाने के साथ ही दोपहर में पाला पड़ता रहा। अवकाश का दिन होने के बाद भी लोग घरों में दुबके रहे।
रविवार की सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था और शीतलहर चल रही थी। दिन चढ़ने के साथ ही ठंड का सितम बढ़ता गया। दोपहर में पाला पड़ने के कारण लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं। दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे धूप खिली। पौने घंटे की धूप ने शाम को कड़ाके की ठंड का एहसास कराया। शाम को साढ़े छह बजे से कोहरा छाने के साथ पाला पड़ने लगा। पाले और कोहरे के साथ चली शीतलहर ने कंपकंपा दिया। राज्य मौसम विज्ञान के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि कोहरा छाने के कारण ठंड अधिक बढ़ रही है। एक फरवरी से मौसम खुलने की संभावना है। तीन फरवरी से मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। पश् ि
वर्ष अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान बारिश
2011 22.0 8.8 00
2012 20.6 2.7 00
2013 21.6 5.4 00
2014 19.0 9.2 00
2015 14.1 5.8 00
2016 21.5 11.9 00
2017 16.9 9.4 00
2018 14.2 4.4 00
2019 21.2 4.3 00
2020 15 4.8 25.3
2021 18 7.9 00
2022 14.0 6.6 00