नैनीताल में एनसीसी यूके फाइव नेवल के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कैड
- फोटो : NAINITAL
नैनीताल। 5 यूके एनसीसी नेवल की ओर से एनसीसी का 73वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान मल्लीताल स्थित बोट हाउस में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। चार बेस्ट कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व डिप्टी कमिश्नर अजय पंत व विशिष्ट अतिथि प्रो. डीएस बिष्ट रहे। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने मुख्य अतिथि को झील में नौकायन कराया। एनसीसी की गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए निकिता बिष्ट, अमन नेगी, भावना बुधलाकोटी, अंजली कांडपाल को बेस्ट कैडेट्स के खिताब से सम्मानित किया गया। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन डीके सिंह ने राष्ट्रीय सेलिंग रिगाटा प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल हितेश काला, सब लेफ्टिनेंट रितेश साह, कमलेश जोशी, विजय कुमार गुप्ता आदि रहे।