वीकेंड पर रविवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सैलानियों ने नौकायन और घुड़सवारी का आनंद लेने के साथ कपड़ों की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही सैलानियों की आवक शुरू हो गई थी। शाम चार बजे बाद मालरोड, पंतपार्क, बोट स्टैंड, जूम लैंड, चाट बाजार, न्यू पालिका बाजार, तिब्बती मार्केट, मल्लीताल बड़ा बाजार में सैलानियों की भीड़ रही। इससे पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा।
टोल टैक्स चुंगी पर लगते रहा जाम
पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से तल्लीताल लेकब्रिज चुंगी पर पूरे दिन जाम लगता रहा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोअर मालरोड पर वाहनों की दो लाइन लगने के चलते बाइक सवार भी जाम से जूझते रहे। लेक ब्रिज के पास मार्ग खासा संकरा होने के कारण स्थानीय भी चुंगी को पूर्व की जगह विस्थापित करने की मांग कर रहे हैं।