फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए चलेंगी दो-दो नई बसें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। गुरुग्राम और फरीदाबाद रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए काठगोदाम डिपो इन रूट पर दो-दो अतिरिक्त बस चलाएगा। इसके लिए काठगोदाम डिपो ने समयसारिणी जारी कर दी है।
विज्ञापन


काठगोदाम डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी डीएन जोशी ने बताया कि पहली बस सुबह 10 बजे हल्द्वानी बस अड्डे से चलेगी जो शाम सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। गुरुग्राम से पहली बस रात 10 बजे चलेगी जो सुबह सात बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। गुरुग्राम के लिए दूसरी बस रात 10 बजे हल्द्वानी बस अड्डे से चलेगी जो सुबह सात बजे गुरुग्राम पहुंचेगी। वहां से बस सुबह 10 बजे चलेगी और हल्द्वानी शाम सात बजे पहुंचेगी। बताया कि फरीदाबाद के लिए पहली बस हल्द्वानी बस अड्डे से सुबह नौ बजे चलेगी जो फरीदाबाद शाम छह बजे पहुंचेगी। फरीदाबाद से बस शाम नौ बजे चलेगी जो हल्द्वानी सुबह छह बजे पहुंचेगी। कहा कि दूसरी बस हल्द्वानी से रात नौ बजे चलेगी जो फरीदाबाद सुबह छह बजे पहुंचेगी। वहां से बस रात नौ बजे चलेगी जो हल्द्वानी छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें