फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में उफान पर आई पर्यटक गतिविधियां

विज्ञापन
नैनीताल की नैनीझील में नौकायन का लुप्त उठाते सैलानी। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल में शुक्रवार को भी पर्यटन गतिविधियां उफान पर रहीं। नैनीताल में शुक्रवार शुक्रवार को सैलानियों के चार हजार से अधिक वाहनों ने प्रवेश किया। लगभग 30 हजार से अधिक सैलानियों के आने से डीएसए मैदान और मैट्रोपोल समेत सभी छोटे बड़े पार्किंग स्थल सुबह ही पैक हो चुके थे। पार्किंग स्थल पैक होने से पुलिस सुबह 11 बजे बाद करीब साढ़े पांच सौ से अधिक वाहनों को रूसी बाईपास स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल पर रोक दिया। वहां से सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। उन्हीं वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जिनके पास पार्किंग वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी।
विज्ञापन

माल रोड से लेकर पंत पार्क तक सैलानी ही सैलानी
नैनीताल। शुक्रवार को दोपहर बाद नैनीताल की प्रसिद्ध माल रोड से लेकर पंत पार्क तक का क्षेत्र सैलानियों से खचाखच भरा रहा। देर शाम माल रोड में सैलानियों की संख्या बढ़ गई। सैलानियों ने माल रोड में से नैनीताल के सौंदर्य को निहारा और सेल्फी भी ली।
लावारिस मवेशियों ने बढ़ाई मुसीबत
नैनीताल। लावारिस मवेशी सैलानियों के लिए मुसीबत बने रहे। पंत पार्क में दोपहर में कई लावारिस मवेशी घुस आए और भारी भीड़ के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते जाते रहे। इससे सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

माल रोड में रेंगते रहे वाहन
नैनीताल। सैलानियों की भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा। माल रोड, मल्लीताल रिक्शा स्टेंड, मस्जिद तिराहा, हाईकोर्ट रोड व मोहन को रोड में दिन में कई बार वाहन रेंगते हुए नजर आए। इस दौरान हल्का फुल्का जाम भी लगा लेकिन यातायात पुलिस के जवानों ने व्यवस्था में सुधार के लिए खूब पसीना बहाया और जाम नहीं लगने दिया।
शटल सेवा में सवार होने के उमड़ी भीड़
नैनीताल। रूसी गांव की अस्थायी पार्किंग स्थल पर सैलानियों के वाहनों को रोक दिया गया। वहां से इन सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा गया। इस दौरान शटल सेवा में लगीं टैक्सियों में बैठने के लिए सैलानियों की खासी भीड़ उमड़ी रही। सैलानियों को देर तक टैक्सियों का इंतजार करना पड़ा। वहीं चिड़ियाघर जाने के लिए सैलानियों को माल रोड में टैक्सी के इंतजार में लाइन में लगना पड़ा।
वीरान नजर आया नारायण नगर का पार्किंग स्थल
नैनीताल। शुक्रवार को नैनीताल के पार्किंग स्थल वाहनों से खचाखच भरे रहे और रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में भी 550 से अधिक वाहनों को खड़ा किया गया। दूसरी ओर अमर उजाला टीम ने जब पार्किंग स्थलों का जायजा लिया तो नारायण नगर स्थित पार्किंग स्थल में एक भी वाहन नजर नहीं आया और यह पार्किंग स्थल खाली मिला।
पार्किंग और यातायात व्यवस्था में जुटे रहे अधिकारी
नैनीताल। शुक्रवार को यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया। नगर से लेकर रूसी बाईपास तक व्यवस्था सुधार के लिए सीओ प्रमोद साह, एसओ रोहिताश सागर, एसपी क्राइम जगदीश चंद्र व मल्लीताल के कोतवाल प्रीतम सिंह समेत तमाम उपनिरीक्षक व कांस्टेबल जुटे रहे।
पांच सौ से अधिक वाहन बैरंग लौटे
नैनीताल। रूसी बाईपास से सैलानियों के पांच सौ से अधिक वाहन भवाली और भीमताल की ओर लौट गए। दरअसल लाखों रूपये मूल्य की गाड़ियों में नैनीताल आ रहे इन सैलानियों को रूसी बाईपास में गाड़ी खड़ी कर वहां से टैक्सी से नैनीताल पहुंचना पसंद नहीं आया और वह रूसी बाईपास से भवाली और भीमताल की ओर बैरंग लौट गए।
लड्डू गोपाल को साथ लेकर आया शर्मा परिवार
नैनीताल। यमुना विहार दिल्ली निवासी दिनेश वर्मा परिवार के साथ-साथ भगवान कृष्ण को भी नैनीताल घूमने लाए हैं। परिजनों ने नौकायन किया तो लड्डू गोपाल को नाव में अलग से सीट दी। जो कुछ खाया वह भगवान कृष्ण को भी खिलाया। भगवान कृष्ण की प्रतिमा को गोद में लेकर घूम रही कामिनी वर्मा ने बताया वह लड्डू गोपाल को मथुरा और वृंदावन घूमाने के बाद नैनीताल लेकर आए हैं। यहां से वह भीमताल जाएंगे। कामिनी के साथ उनकी बेटी खुशी और कामिका, बेटा निर्भय और अन्य नजदीकी रिश्तेदार भी थे।
विज्ञापन

चंद्रेश पांडे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें