गर्जिया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- सुबह से लेकर शाम तक कतार में लगे रहे श्रद्धालु
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया देवी मंदिर में चौथे नवरात्र के दिन रविवार को सुबह चार बजे से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस बार कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए मंदिर और सभी धार्मिक स्थलों को भक्तों के लिए खोल दिया गया है।
भक्त तड़के चार बजे ही नैनीताल, बाजपुर, काशीपुर, मुरादाबाद से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच गए। इस दौरान भक्तों ने गर्जिया माता के जयकारे लगाए। भक्तों की भीड़ देख प्रसाद और पूजन सामग्री बेचने वाले दुकानदार भी उत्साहित दिख रहे हैं। उनका मानना है कि एक लंबे समय बाद फिर से गर्जिया मंदिर में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। गर्जिया चौकी प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। कतारबद्ध होकर भक्तों ने माता के दर्शन किए। (संवाद)
फोटो संख्या 10आरएनआर04पी - रामनगर गर्जिया मंदिर में लगी श्रृद्धालुओं की भीड़।