फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी की रामलीला में सूर्पणखा नासिका छेदन का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। तुम सम पुरुष ना मो सम नारी, यह संयोग विधि रचा विचारी... लंकापति रावण की बहन सूर्पणखा बार-बार लक्ष्मण से यह कहती रही लेकिन लक्ष्मण टस से मस नहीं हुए। उन्होंने समझाने की कोशिश की। सूर्पणखा नहीं मानी तो उन्होंने उसका नासिका छेदन कर दिया।
विज्ञापन

यह मंचन रविवार को श्रीरामलीला मैदान हल्द्वानी में हुआ। इससे पहले राम-भरत मिलाप और बाद में खर दूषण का वध हुआ। व्यास पंडित गोपाल दत्त भट्ट शास्त्री ने चौपाइयों से लीला का वर्णन किया। इस मौके पर भवानी शंकर नीरज, वेद प्रकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, सुमित जायसवाल, अतुल जायसवाल, योगेश शर्मा, सुशील शर्मा, शेखर गर्ग, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद रहे।
ऊंचापुल में श्रीराम ने तोड़ा धनुष
हल्द्वानी। श्री रामलीला कमेटी ऊंचापुल में श्रीराम ने धनुष तोड़ा। इसके बाद लक्ष्मण परशुराम संवाद और सीता विवाह का मंचन किया गया। इस मौके पर टीकम सिंह पतलिया, जगदीश नैनवाल, खजान नैनवाल, कमल ढौडियाल, पार्षद प्रमोद पंत, तनुज नैनवाल, गिरीश दुर्गापाल, मृदुल कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वन को गए भगवान राम
हल्द्वानी। नगर निगम इंटर कॉलेज के प्रांगण में दशरथ-कैकयी संवाद और राम वनवास का मंचन किया गया। इस मौके पर रोबिन जैन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष हिमांशु नैनवाल, भुवन तिवारी, महेश राणा, ऋषि कूपर, प्रतीक बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, संतोष कोहली, सुनील डांगी, सोनू बिष्ट आदि मौजूद रहे।
पंचेश्वर की रामलीला में भी राम वनवास
हल्द्वानी। पंचेश्वर रामलीला कमेटी आवास विकास संजय कॉलोनी में रविवार को दशरथ कैकयी संवाद और राम वनवास का मंचन किया गया। इस मौके पर गोपाल भट्ट, भुवन जोशी, पभू भट्ट, सुरेश किरोला, देव जोशी, गिरीश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें