फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीची के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Mon, 25 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


राजपुरा नजाकत खां के बगीचे में लीची के पेड़ से युवक का लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गर्दन में मफलर का फंदा पड़ा था। मृतक के बड़े भाई ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि युवक राजस्थान से रविवार रात यहां पहुंचा था। सोमवार को उसे अल्मोड़ा जाना था। मृतक के भाई ने साजिश की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले के जैंती निवासी प्रताप सिंह का बेटा राजेंद्र सिंह (20) राजस्थान में एक फैक्ट्री में काम करता था। रविवार रात वह राजस्थान से  सुभाष नगर में रहने वाले अपने बड़े भाई कृष्णा सिंह के यहां पहुंचा। मुलाकात करने के बाद सोमवार सुबह आने की बात कहकर वह चला गया। सुबह कृष्णा अपने भाई के आने का इंतजार कर रहा था लेकिन वह नहीं पहुंचा। दोपहर में किसी ने फोन पर सूचना दी कि राजेंद्र का शव पेड़ से लटका है। बड़े भाई ने राजपुरा स्थित नजाकत खां के बगीचे में जाकर छोटे भाई के शव की शिनाख्त की। कृष्णा ने बताया कि राजेंद्र छह भाइयों में सबसे छोटा था। रोड से काफी दूर बगीचे में राजेंद्र का आना और फांसी लगाना संदेह पैदा करता है। यदि आत्महत्या करनी थी वह सड़क के आसपास भी कर सकता था। वह आर्थिक रूप से परेशान भी नहीं था।  चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह जगवाण ने  पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें