फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे से लटक कर युवती ने की खुदकुशी

Mon, 26 Oct 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर रोड समता आश्रम गली में किराये पर रहने वाली युवती ने रविवार रात पंखे पर लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है युवती घरों में झाडू़ पोछा लगाने का काम करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मडिया बिलासपुर निवासी रेनू राजपूत पुत्री स्व. महेंद्र राजपूत करीब आठ माह से समता आश्रम गली में किराये पर रहती थी। रेनू के साथ उसका 15 साल का भाई अरुण भी रहता है जो एचएन इंटर कालेज में कक्षा सात का छात्र है। स्कूल की छुट्टी होने पर अरुण बिलासपुर चला गया।

उसके बाद से रेनू कमरे पर अकेले थी। मकान मालिक के अनुसार रेनू कई घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती थी। रविवार सुबह से रेनू के न दिखाई पड़ने पर उन्होंने उसे फोन किया पर उसने फोन नहीं उठाया। कमरे पर जाकर देखा तो कमरा भीतर से बंद था।
विज्ञापन


मकान मालिक ने पास में ही रहने वाली रेनू की मौसी को भी बुलवा लिया। मौसी के आवाज लगाने के बाद भी जब रेनू ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर रेनू ने दुपट्टे से गला कसकर पंखे से फांसी लगाई थी। उन्होंने सूचना तत्काल मेडिकल चौकी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हेम पंत ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि रेनू ने दिन में ही सुसाइड कर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें