फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की स्कूटी से साढ़े दस हजार चुराए

Mon, 02 Nov 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शनिवार देर रात चोरों ने हाईकोर्ट के वकील की स्कूटी से साढ़े दस हजार रुपये और एटीएम चोरी कर लिए। यही नहीं, स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर सीआरएसटी विद्यालय के ठीक पीछे स्थित मार्ग में छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


वकील लता नेगी की ओर से तल्लीताल थाने में दी गई तहरीर में कहा कि शनिवार रात आठ बजे उन्होंने स्कूटी (यूके04जे4624) माउंट रोज स्थित आवास के पास खड़ी की।

सुबह छह बजे जब वह मार्निंग वॉक को निकली को स्कूटी मौके पर नहीं थी। उन्हें स्कूटी क्षतिग्रस्त अवस्था में सीआरएसटी के ठीक पीछे मार्ग में होेने की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पाया कि स्कू टी की डिकी टूटी हुई थी और उसमें रखे 10 हजार पांच सौ रुपये और एटीएम गायब था। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें