फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के ट्रक की टक्कर से सिटी मजिस्ट्रेट घायल

Tue, 10 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली थाने के सामने पुलिस के ट्रक ने सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को सोमवार की रात टक्कर मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद ट्रक में बैठे कोतवाल भी सन्न रह गए। उन्होंने लापरवाही के लिए ट्रक चालक को डांट लगाई। घायल सिटी मजिस्ट्रेट अपना इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह सोमवार की रात कोतवाली थाने के सामने एक पत्रकार से सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर बातचीत कर रहे थे। इस बीच  ट्रक ने सिटी मजिस्ट्रेट को टक्कर मार दी। सिटी मजिस्ट्रेट घायल होकर गिर पड़े। उनकी पीठ में चोट आई है।

 ट्रक में बैठे कोतवाल आर एस मेहता भी घटना से हतप्रभ रह गए। पूछने पर चालक अनावश्यक तर्क दे रहा था। वह अपनी गलती स्वीकार नहीं कर रहा था। इस पर कोतवाल ने चालक को डांट लगाई और कहा कि ट्रक चलाने का यह ढंग ठीक नहीं है।
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी मिलने पर काफी लोग सिटी मजिस्ट्रेट को देखने के लिए पहुंच गए थे। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि चोट कितनी लगी है। यह तो एक्स रे जांच के बाद ही पता लगेगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें