खेतासराय कस्बे में रविवार को छत की पटिया काटकर किराना की दूकान से नकदी समेत हजारों का माल चोरों ने पार कर दिया जबकि बक्शा में जूनियर हाईस्कूल का ताला तोड़कर तीन कंप्यूटर चोरों ने पार कर दिया। दोनों मामलों में संबंधित थाने
की पुलिस को सूचना दे दी गई है। खेतासराय कस्बे के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मच्छरहट्टा बाजार में में कोहरौति वार्ड निवासी परवेज अहमद की किराना की दूकान है। सोमवार की सुबह परवेज को किसी काम से वाराणसी जाना था इसलिए
उन्होंने पुत्र शारिक को दूकान खोलने के लिए भेज दिया।शारिक ने जब शटर का ताला खोला तो दुकान के अंदर की हालत देख सन्न रह गया। शारिक ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। परवेज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूकान मालिक
ने बताया कि दूकान में रखे बाक्स में पांच हजार नकद और हजारों के सामान चोरों ने पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच की। उधर बक्शा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में स्थित जूनियर हाईस्कूल का ताला तोड़कर तीन
कंप्यूटर चोरों ने पार कर दिया। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने विद्यालय का ताला टूटा देख प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक ने देखा तो कमरे में रखे तीनो कम्प्यूटर गायब थे। उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।