फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने काटी प्रेमिका के हाथ की नस

विज्ञापन
डिजाइन पिक्चर
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने प्रेमिका के हाथ की नस काट दी और उसे बंधक बनाकर रखा। किसी तरह प्रेमी के चंगुल से छूटकर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। रविवार को परिजनों के साथ थाने पहुंचकर युवती ने प्रेमी के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के केलाखेड़ा निवासी युवती का मालधनचौड़ क्षेत्र के ग्राम तुमड़िया डाम नंबर दो निवासी अपने रिश्तेदारों के घर आना-जाना था। इस कारण करीब दो साल से उसका प्रेम प्रसंग तुमड़िया निवासी सोनू सिंह से चल रहा था। अब युवती को पता चला कि सोमवार को उसकी शादी दूसरी युवती से हो रही है तो प्रेमिका ने सोनू के फोन पर बात की। सोनू ने उसे कोर्ट मैरिज के लिए मालधनचौड़ बुलाया। जहां आरोप है कि सोनू ने उसे बंधक बनाकर उसकी हाथ की नस काट दी। इस कारण वह बेहोश हो गई। इसी दौरान उसके मोबाइल से उसका सारा डाटा मिटा दिया। होश आने पर युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाली पहुंची प्रेमिका ने प्रेमी सोनू, उसके पिता हरवंश सिंह, मां सिमरन सहित एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली रवि कुमार सैनी ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर 147, 323, 324, 504, 506 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


प्रेमी ने काटी प्रेमिका के हाथ की नस!
पिछले दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, दूसरी युवती से आज होनी है शादी
युवती ने कोतवाली पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें