फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारी ने चीतल को मारा, पकड़ा

विज्ञापन
रामनगर में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोटा रेंज रामनगर वन प्रभाग के जंगल में घुसे शिकारी ने राइफल की गोली से चीतल को मार दिया। वन कर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया। शिकारी के पास से राइफल बरामद कर चीतल का पोस्टमार्टम भी कराया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अभी वन विभाग मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन

वनाधिकारियों को रविवार शाम सूचना मिली कि उत्तरी पाटकोट बीट के जंगल में एक शिकारी चीतल मार रहा है। सूचना मिलते ही सीतावनी चौकी और कोटा रेंज लेटी के वन कर्मी मौके पर पहुंचे। तब तक पेड़ पर चढ़े शिकारी ने एक चीतल का शिकार कर लिया था और वह खुद भी पेड़ से गिर कर चोटिल हो गया। इस कारण वह मौके से भाग नहीं सका। शिकारी को हिरासत में लिया गया है। चीतल के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथी कैंप आमडंडा डिपो भिजवाया। कोटा की रेंजर सोनिया ने बताया कि आरोपी अपना नाम वनग्राम रामपुर टोंगिया निवासी गिरीश चंद्र बता रहा है। उससे पूछताछ कर जांच की जा रही है। नशे की हालत में होने के कारण वह बार-बार बयान बदल रहा है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जंगल में शिकार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शिकारी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


गोली से मारा चीतल, शिकारी पकड़ा
उत्तरी पाटकोट बीट के वन कर्मियों ने रंगेहाथ पकड़ा
राइफल बरामद, चीतल का कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें