फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ओखलकांडा के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरगलिया/भीमताल (नैनीताल)। ओखलकांडा के बड़ौन निवासी टीकम सिंह (16) पुत्र स्व चंद्र सिंह की बुधवार सुबह चार बजे चोरगलिया की नंधौर नदी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। टीकम सिंह एक साल से अपनी बड़ी बहन छिमुली देवी पत्नी देव सिंह बिष्ट के वहां चोरगलिया में रहता था और नंधौर नदी में खनन का कार्य करता था।
विज्ञापन

बड़ौन के पटवारी शिव सिंह चौहान ने बताया कि टीकम सिंह के पिता चंद्र सिंह धपोला का कुछ वर्षों पहले निधन हो गया। उसकी मां कलावती सिंह बड़ौन के प्राथमिक विद्यालय में भोजन माता के पद में कार्यरत है, जबकि उसकी दो बहनें और दो भाई है। इसमें से बड़ी बहन चोरगलिया में रहती है, जबकि तीन छोटे भाई-बहन बड़ौन गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे है। टीकम सिंह कक्षा आठ तक ही पढ़ा है। उसके बाद वह रोजगार की तलाश में अपनी बड़ी बहन के पास चोरगलिया चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें