फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री की धौंस काम नहीं आई, राजस्थान जाट महासभा के नेता का हुआ चालान

विज्ञापन
मंत्री-विधायकों के वेतन भत्तों में करीब दोगुना बढ़ोतरी करने वाली वीरभद्र सरकार ने प्रदेश के पार्ट टाइम वर्करों के मेहनताने में ढाई रुपये प्रति घंटा बढ़ोतरी की है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। राजस्थान जाट महासभा के नेता की स्कॉर्पियो कार का चालक बृहस्पतिवार रात लामाचौड़ पुलिस की बेरिकेटिंग तोड़कर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने स्कॉर्पियो को रोडवेज के समीप घेरकर पकड़ लिया। स्कॉर्पियो सवार चार लोग केंद्रीय मंत्री से बात कराने की धौंस देने लगे। लेकिन पुलिस ने शराब पीने पर चारों का चालान किया। स्कॉर्पियो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। राजस्थान जाट महासभा के अध्यक्ष अनिल चौधरी निवासी हरचंदपुरा मेर जयपुर, संतोष चौधरी निवासी कमरपुरा चंदबाजी जयपुर, गिरधारी निवासी शाहपुरा जयपुर और अशोक लोमोर निवासी एआरजे 67 अलवर का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात लामाचौड़ पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो को हाथ देकर रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। वायरलेस पर सूचना प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो को मुखानी चौराहे पर रोकने की कोशिश की लेकिन यहां से भी स्कॉर्पियो चालक भाग निकला। रोडवेज पर तैनात कोतवाली एसएसआई विजय सिंह मेहता ने आधी रात के बाद स्कॉर्पियो को रोक लिया। स्कॉर्पियो में सवार चारों लोग शराब के नशे में धुत थे। वे केंद्रीय मंत्री से बात कराने की धौंस देने लगे। पूछने पर पता चला कि वे नैनीताल घूमने के लिए आ रहे थे। पुलिस ने जब मेडिकल जांच के लिए भेजा तो वहां भी वे नशे में गाली गलौज कर रहे थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। चारों का पुलिस एक्ट में चालान कर छोड़ दिया।
विज्ञापन


स्कॉर्पियो सवार राजस्थान जाट महासभा के चार लोगों का चालान
लामाचौड़ पर पुलिस बेरिकेटिंग तोड़कर भागे थे, रोडवेज पर धरे गए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें