फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की चेन खींचने पर फौजी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बागनाथ कॉलोनी शर्मा आटा चक्की के पास मंगलवार शाम टाइम पूछकर उचक्के ने रिटायर्ड फौजी की पत्नी का गला दबाकर चेन खींचने का प्रयास किया। शोर मचाने पर एक युवक ने दौड़ाकर उचक्के को धर दबोचा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले में तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बागनाथ कॉलोनी बिठौरिया नंबर एक निवासी रिटायर्ड फौजी ललित परिहार की पत्नी शांति परिहार (45) मंगलवार की शाम सस्ते गल्ले की दुकान से गेहूं लेकर लौट रही थी। उसके दोनों हाथों में झोले थे। रास्ते में एक युवक ने महिला से टाइम पूछा। महिला ने जवाब दिया कि उसके पास घड़ी/मोबाइल नहीं है। उचक्के ने कहा कि वह दोस्त के आने का इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद महिला के साथ उचक्का पीछे-पीछे चलने लगा। शर्मा आटा चक्की के पास अचानक उचक्के ने गला दबाकर उसकी चेन खींचने की कोशिश की लेकिन महिला उससे भिड़ गई। महिला के कपड़े फट गए। इस बीच उसने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। एक युवक ने उचक्के का पीछा कर उसे धर दबोचा। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी और काठगोदाम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मुखानी पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि लूट की वारदात बच गई है, लेकिन पूछताछ कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


टाइम पूछकर लुटेरों ने की घटना, संघर्ष में महिला के कपड़े फटे
लोगों ने एक आरोपी को दौड़ाकर दबोचा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें