फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से हो रही मौत, नहीं थम रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। झमाझम बारिश के चलते लगातार हादसे हो रहे हैं और करंट लोगों की जान ले रहा है। एक सप्ताह में लगातार हुए हादसों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। करंट से हो रही मौत के बाद भी बिजली विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है। निदेशक विद्युत सुरक्षा और मुख्य विद्युत निरीक्षक कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार तीन साल में कुमाऊं मंडल में अलग अलग स्थानों पर हुए विद्युत हादसों में 80 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 92 मवेशी भी मारे जा चुके हैं। विद्युत लाइनों से अग्निकांड के भी नौ मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन


कुमाऊं मंडल में तीन साल में हुए हादसे
वर्ष कुल हादसे घातक अघातक अग्निकांड
2015-16 52 34 14 4
2016-17 78 59 17 2
2017-18 81 56 12 3
यूपीसीएल अधिकारी हादसों की सूचना निर्धारित प्रपत्र में भेजते हैं, जिसके बाद हादसों की जांच होती है। जांच में हादसे के कारण और उसके लिए जिम्मेदार कौन से इसे तय किया जाता है। ताकि पीड़ित पक्ष को मुआवजा मिल सके और हादसे के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।
-एके कश्यप, अपर सहायक अभियंता कार्यालय मुख्य विद्युत निरीक्षक कुमाऊं मंडल

चांदनी चौक घुड़दौड़ा में करंट से हुई रिटायर्ड फौजी की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। ऐसी कोई सूचना भी नहीं मिली है।
-धर्मेंद्र कुमार, अवर अभियंता ऊर्जा निगम

ये हुए हादसे
तीन अगस्त - चांदनी चौक घुड़दौड़ा में सुबह 11 बजे करंट लगने से रिटायर्ड फौजी मदन सिंह बिष्ट की मौत
एक अगस्त - हाइडिल गेट रोड दमुवाढूंगा में बुधवार (एक अगस्त) सुबह करंट लगने से एक मजदूर मौत हो गई। मजदूर हसरत (28) बरेली जिले के कुजादासपुर इज्जतनगर का मूल निवासी था।
विज्ञापन

29 जुलाई - रामपुर रोड स्थित वाहन एजेंसी के सामने गार्ड नरेंद्र सिंह नदगली (28) और हरीश सिंह (62) ड्यूटी 28 जुलाई की रात ड्यूटी कर रहे थे। तड़के करीब साढ़े तीन बजे ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। करंट लगने से गार्ड नरेंद्र सिंह की मौत हो गई और साथी हरीश घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें