फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जेल गया ताो किशोरी ने दे दी जान

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रेमी के जेल जाने से परेशान किशोरी ने जहर खाकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों को 14 जून को बरेली रोड पर पकड़ लिया था। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रेमी को गिरफ्तार किया गया था। किशोरी के 18 जून को अदालत में कलम बंद बयान होने थे।
विज्ञापन


बरेली जिले के एक गांव के मूल निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह बरेली रोड पर रहता है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी 16 साल की बेटी शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाकर सोने चली गई थी। देर रात तीन बजे वह चीखने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोगों की नींद टूटी तो किशोरी ने बताया कि उसने जहर खा लिया है। इस पर घर वाले सन्न रह गए। वे तुरंत उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उसकी बेटी बरेली जिले के नवाबगंज निवासी मोहित से प्यार करती थी। बेटी के घर से भागने पर बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर किशोरी को माता-पिता के हवाले कर दिया था। पुलिस ने मोहित को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें