फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगनेटी में मिले अज्ञात शव का पोस्टमार्टम हुआ, श्रमिक का प्रतीत हो रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती सगनेटी वन पंचायत में मिले अज्ञात शव का आज यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। शिनाख्त नहीं हो पाने के कारण शव को फिलहाल मोर्चरी में रखा गया है। राजस्व पुलिस का कहना है कि शव नेपाली अथवा बिहारी मजदूर का प्रतीत हो रहा है। जिस स्थान पर शव मिला उसके ऊपर ठीक खड़ी पहाड़ी है। मृतक की पैंट भी पहाड़ी पर अटकी हुई थी, उसके पहाड़ी से गिरकर मौत होने की आशंका लग रही है।
मालूम हो कि एक दिन पूर्व सगनेटी वन पंचायत में अज्ञात शव मिलने से वहां हड़कंप मच गया था। सूचना के बाद उप राजस्व निरीक्षक कुमार सोनू ने शव को कब्जे में लेकर यहां राजकीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुकेश जोशी ने बताया कि मृतक के शरीर में कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। शव तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आंखों में छोटे छोटे कीड़े भी पड़ चुके थे। अलबत्ता बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। उप राजस्व निरीक्षक ने बताया कि हत्या की आशंका नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उप राजस्व निरीक्षक को दिया कारण बताओ नोटिस
रानीखेत। पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ रानीखेत शाखा ने उप राजस्व निरीक्षक कुमार सोनू पर बहिष्कार के बावजूद पुलिस कार्य करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है और दो दिन के भीतर कारण स्पष्ट करने के नोटिस जारी किया है। कहा कि पुलिस कार्य संबंधी दस्तावेज भी कुमार सोनू ने तहसील में जमा नहीं किए हैं। यदि कारण स्पष्ट नहीं किए गए तो उनकी संघ की सदस्यता निरस्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें