काशीपुर में किसी बात को लेकर तीन लोगों ने एक युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शनिवार को ग्राम पैगा निवासी उस्मान (25) पुत्र स्व. अफसर अली को गांव के तीन लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। उक्त लोगों में से एक व्यक्ति ने उसके दाएं हाथ पर बैसाखी मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। घायल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया। घटना की सूचना पैगा पुलिस को दी गई है।