हल्द्वानी। भोलानाथ गार्डन स्थित ई रिक्शा के मुंशी ने एक अन्य चालक और उसके साथियों पर असलहा दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने एसएसपी को पत्र भेजा है।
देवभूमि ई रिक्शा आनर्स चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यत्र पंकज गिरी गोस्वामी ने एसएसपी को भेजे गए पत्र में बताया है कि भोलानाथ गार्डन स्थित स्टैंड पर उनके संगठन का मुंशी मुखानी निवासी कुलदीप अरोड़ा कार्यरत है। डग्गामारी करने पर कुलदीप अरोड़ा ने एक चालक को रोक लिया। इसके बाद ई रिक्शा चालक ने अपने साथ अन्य साथियों के साथ मुंशी को जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में एसएसआई विजय सिंह मेहता ने बताया कि ई रिक्शा चालकों ने थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। चालकों के बीच नंबर को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते हैं।