फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़ीं तीन कारें, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

सेेलाकुई। दून-पांवटा हाईवे पर सेलाकुई मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को तीन कारें आपस में भिड़ गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तीनों कार चालक आपस में उलझने लगे। इससे सड़क पर जाम लग गया। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को साइड में कर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे एक कार देहरादून से विकासनगर की ओर आ रही थी। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक पीछे से आ रही एक ओर कार ने पीछे लगी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद तीनों वाहनों के चालक एक-दूसरे की गलती को लेकर आपस में भिड़ने लगे। पुलिस ने तीनों वाहनों को साइड करा यातायात बहाल कराया। चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के मालिकों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें