फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता में भारतीय शिक्षा समिति की ओर से आयोजित 31वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में 188 अंक लेकर देहरादून संकुल ओवरऑल चैंपियन बना। विजयी प्रतिभागी साहिबाबाद उत्तर प्रदेश में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन

पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ओर से आयोजित 31वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में बाल वर्ग (बालिका) में रुड़की की पलक चौधरी ने सौ व दो सौ मीटर दौड़ और लंबी कूद में पहला स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग में पिथौरागढ़ की निशा जोशी ने 800, 15 सौ और तीन हजार मीटर दौड़ में सबको पछाड़ा, वहीं सौ मीटर त्रिकूद और सौ मीटर दौड़ में फरजाना विजयी रही। तरुण वर्ग (बालक) में चंपावत के गोविंद बोरा में 800, 15 सौ और क्रॉस कंट्री में अव्वल रहे। बालिका वर्ग में देहरादून की मीनाक्षी ने 400, 800 और 15 सौ मीटर में पहला स्थान हासिल किया। वहीं हरिद्वार की दिव्या यादव 100 व 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रथम रही। नानकमत्ता की ऋषिका राणा ने 600 मीटर की दौड़ में पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में 188 अंक हासिल कर देहरादून संकुल ओवरऑल चैंपियन बना। वहां डॉ. विजय पाल, गोपाल जोशी, संभाग निरीक्षक जगदीश पांडे, नत्थी लाल, त्रिवेंद्र, मंगतराम लोष्टा, माधव आनंद, ममता सोराडी, हरीश चंद्र जोशी, प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी आदि थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें