खटीमा। क्षेत्र के गन्ना किसान मंगलवार को मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना समिति कार्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदर्शन कर सचिव को घेरा और समिति कार्यालय पर ताला लगा दिया।
इसके बाद किसान जुलूस के शक्ल में तहसील पहुंचे और पांडाल लगाकर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था उनके पैसे से बनी चीनी मिल मझोला और सितारगंज को बंद कर किसानों के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है।
किसानों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपाकर सितारगंज चीनी मिल को चालू करने और पूर्व की तरह गन्ने की सप्लाई लेने और बकाया भुगतान करने को कहा।
इस पर एसडीएम ने सहायक गन्ना आयुक्त धर्मवीर सिंह से वार्ता की। सहायक आयुक्त के बुधवार को खटीमा आने का आश्वासन देने पर किसानों ने धरना समाप्त किया। वहां ग्राम प्रधान विमला देवी, श्याम नारायण, बालेश्वर, रामनरेश मुन्ना, कन्हैया लाल, करनैल सिंह, गंगा शाही, सहदेव, रामसुुुधार, विजय कुमार, राहुल कुमार आदि थे।