फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट के दुरुपयोग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। ग्रामसभा नौगवांठग्गू के ग्रामीणों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर ग्रामसभा में शौचालयों के नाम पर खर्च हुए बजट की जांच की मांग की। उन्होंने ग्राम प्रधान पर शासन से शौचालयों के लिए मिले बजट को डकारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



नौगवांठग्गू निवासी सतपाल सिंह, जय सिंह, धर्मवीर सिंह आदि की देखरेख में एकत्रित ग्रामीणों ने शौचालयों के बजट के दुरुपयोग पर तहसील परिसर पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट का भी दुरुपयोग का आरोप लगाया।

बाद में प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने शौचालयों के बजट के दुरुपयोग पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां सुरेश सक्सेना, शिवचरन, सिकंदर सिंह, भूपेंदर सिंह, सुरवंश सिंह, रवि सिंह, आदर्श, राधेश्याम, रघुवर सिंह, चौबे सिंह आर्य आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें