बाजपुर में गांव भव्वानगला निवासी कश्मीर सिंह ने शुक्रवार को डीएम को शिकायती पत्र भेजकर गांव निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भूमि अपने नाम हस्तांतरित कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बताया कि एक व्यक्ति के नाम वर्ग चार की 4.262 हेक्टेयर भूमि थी। उसकी तीन पुत्रियां है और कोई पुत्र नहीं है। एक व्यक्ति ने सांठगांठ कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उक्त भूमि अपने नाम पर हस्तांतरित करा ली है।