फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

विज्ञापन
रामनगर में अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। नगर के बदहाल यातायात को सुधारने के लिए प्रशासनिक अमले ने बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने रोडवेज स्टेशन के बाहर खड़े फलों के ठेले आदि हटाकर अगली बार अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त की चेतावनी दी। रोडवेज परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर दो सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीएम परितोष वर्मा और सीओ लोकजीत सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मी, पुलिस बल की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान पर निकली। प्रशासनिक टीम जैसे ही रानीखेत रोड पर आई वैसे ही यहां पर बरसों से यातायात में बाधक बने ठेले और खोखे वालों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अतिक्रमणकारी अपना सामान लेकर मौके से भागने लगे। प्रशासन ने नगर की सीमा में स्थित पूरे रानीखेत रोड को ‘नो वेडिंग जोन’ घोषित करते हुए सभी ठेले व खोखे एमपी इंटर कालेज के निकट वेडिंग जोन में लगाने के निर्देश दिए।
पांच प्रतिष्ठानों का चालान, दस पार्किंग चिह्नित कीं
अभियान के दौरान सीओ लोकजीत सिंह ने पांच प्रतिष्ठानों के 10-10 हजार के चालान, दो बसों के चालान और एक सीज की गई। 5 टैक्सियां सीज की गईं। इसके साथ ही रानीखेत रोड पर 10 निशुल्क पार्किंग चिह्नित की गईं, जो शुक्रवार से कार्यान्वित हो जाएंगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मनोज दास, स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती, भुवन पांडे, उपनिरीक्षक रविंद्र राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें