फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक हुआ ठगी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक युवक ने इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन खरीदने के लिए आठ हजार रुपये दे दिए लेकिन सिक्योरिटी मनी अतिरिक्त मांगने पर पीड़ित को ठगी का आभास हुआ तो मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन

कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम पवलगढ़ निवासी जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने एक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध सेकेंड हैंड मोबाइल फोन देखा। जब उसने मोबाइल बेचने वाले से बात की तो उसने अपना नाम जयकिशन बताया। कहा कि वह आर्मी में है। जितेंद्र को अपने आर्मी के अभिलेख भी भेजे। इस पर जितेंद्र ने भरोसा कर लिया और उससे आठ हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद उस ठग ने जितेंद्र को अपना पेटीएम नंबर बताया और जितेंद्र ने उस नंबर पर आठ हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद ठग ने जितेंद्र से सिक्योरिटी मनी के लिए कूरियर से चार हजार रुपये और मांगे तो जितेंद्र को शक हो गया। इसलिए उसने अतिरिक्त भुगतान से मना कर दिया। जब जितेंद्र ने उसे फोन किया तो उसने कहा कि मैैं आर्मी में नहीं हूं। जितेंद्र ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें