मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर स्थित हंडिया मोहल्ला निवासी रघुवीर सिंह पुत्र रामसिंह भाजपा पटेल नगर मंडल के मंत्री हैं। उनकी घर में ही विकास स्वीट्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उनका पड़ोसी शेखर पुत्र कृष्णपाल दुकान पर आया और शराब खरीदने के लिए 500 रुपये उधार मांगने लगा। इनकार करने पर उसने अपने भाई सोहनपाल के साथ मिलकर मारपीट कर दी। साथ ही गल्ले मे रखे चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपियों ने अपने पिता के साथ उनके घर पर पथराव कर दिया और गैस सिलेंडर, चूल्हा व बर्तन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शेखर को हिरासत में ले लिया। एसओ भावनपुर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर ली है।