बाजपुर में महीने भर से बीमार चल रही एक किशोरी की अचानक खून की उल्टी आने से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका जीजीआईसी की इंटर की छात्रा थी।
ग्राम प्रधान कौशर जहां के पति शमशान हुसैन ने बताया कि गांव निवासी भीमसिंह की 16 वर्षीय पुत्री सुमन महीनेभर से बीमार चल रही थी। बुधवार को अचानक उसे घर पर खून की उल्टी आने पर सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।